फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A fierce storm struck during the night, uprooting trees, while the rain brought relief from the heat.

Shahjahanpur News: रात में आई तेज आंधी, पेड़ उखड़े, बारिश ने दी गर्मी से राहत

Thu, 28 May 2026 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
A fierce storm struck during the night, uprooting trees, while the rain brought relief from the heat.
शहर के अंटा चौराहे के पास तेज आंधी से पेड़ बाइक पर गिर गया। संवाद
शाहजहांपुर। दिनभर तेज गर्मी के बाद बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली गुल हो गई। बारिश ने गर्मी से राहत दी। शुक्रवार को भी सौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को इस दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रात करीब नौ बजे गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब साढ़े नौ बजे तेज हवा चलने से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल हो गई। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 50 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बढ़ी है। अगले 24 घंटे में आंधी-तूफान और तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार से लेकर शनिवार सुबह तक भारी बारिश के साथ 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
ऐसे करें बचाव

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अपील की है कि मौसम बिगड़ने पर घर से बाहर नहीं निकलें। पेड़ और बिजली के खंभों के दूर रहें। बड़े होर्डिंग्स, साइनबोर्ड, कमजोर दीवारों और पुराने पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। मेघगर्जन और वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग बंद कर दें। खुले मैदान, तालाबों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। पालतू जानवरों को पक्के शेड के नीचे बांधें। जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों और खंभों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। आपातकालीन स्थिति या सहायता के लिए जनपद के जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) के नंबर 05842-462754, 351037, 351038 पर संपर्क करने कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed