फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A female student was harassed by young men in a car who asked for her phone number and Instagram ID.

Shahjahanpur News: छात्रा को कार सवार युवकों ने किया तंग, मांगा नंबर और इंस्टाग्राम आईडी

Wed, 17 Dec 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A female student was harassed by young men in a car who asked for her phone number and Instagram ID.
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में बारहवीं की छात्रा को कार सवार युवकों ने सरेराह तंग करते हुए मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी मांगी। युवकों ने छात्रा का काफी दूर तक पीछा भी किया। हिम्मत दिखाकर छात्रा ने कार की फोटो खींच ली। मामले की तहरीर सदर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा सदर क्षेत्र में कॉलेज में पढ़ने आती है। बुधवार को दिन में दो बजे वह कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में कार सवार चार युवकों ने उससे मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी की मांग करना शुरू कर दी।
विज्ञापन

इन्कार करने पर छात्रा के पीछे कार लेकर चलने लगे। आरोप है कि एक युवक ने उसे कई बार परेशान किया। कार सवारों की हरकत से छात्रा सहम गई। उसने हिम्मत दिखाते हुए कार का फोटो खींच लिया। घर आकर उसने अपने परिजन को सूचना दी। छात्रा के चाचा ने सदर थाने में तहरीर और कार का फोटो दिया है। पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सदर ब्रजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed