{"_id":"690f948c82c955002f020947","slug":"a-drop-in-air-pressure-could-lead-to-a-change-in-the-weather-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-157214-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वायुदाब में गिरावट से मौसम में बदलाव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वायुदाब में गिरावट से मौसम में बदलाव के आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पछुआ हवा चलने से न्यूनतम पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। इससे रात की सर्दी काफी बढ़ गई है। दिन में धूप खिली रही। इसके बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 42 मिलीबार गिरा हुआ है। बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। एक हफ्ते में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पछुआ हवा के चलने से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 42 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 44 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी कम है।
विज्ञापन
-- -- --
एक सप्ताह में तापमान की स्थिति
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
दो नवंबर 18.0 29.8
तीन नवंबर 17.8 30
चार नवंबर 15.7 26.6
पांच नवंबर 15.6 30.1
छह नवंबर 15.9 28.4
सात नवंबर 15.5 31.0
आठ नवंबर 12.6 29.4