फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A car collided with a DCM in Roza, hitting a divider and overturning on the highway.

Shahjahanpur News: रोजा में डीसीएम की टक्कर से कार डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलटी

Tue, 14 Oct 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
A car collided with a DCM in Roza, hitting a divider and overturning on the highway.
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर क्षतिग्रस्त कार को किनारे करती पुलिस। संवाद
रोजा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सोमवार को दोपहर बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रही कार से टकरा गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर दूसरी लेन में पलट गई। इस हादसे में कार पर सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पट्टी बहादुरपुर निवासी अजीम खां, रामापुर बरकतपुर निवासी अपने दोस्त टिंकू सिंह के साथ किसी काम से रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी गए थे। वहां से वापसी के वक्त हाईवे पर ओवरब्रिज से पहले एक ईंट भट्ठे के पास पीछे से आए डीसीएम की कार में टक्कर लग गई।
विज्ञापन

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर कई फुट ऊपर उछलने के बाद हाईवे की दूसरी लेन पर पलट गई। राहगीरों ने दोनों युवकों को बमुश्किल कार से बाहर निकाला। अजीम की गर्दन में मामूली चोट आई है। रोजा समेत रामचंद्र मिशन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक डीसीएम लेकर उसका चालक भाग गया। आगे गुर्री पुलिस चौकी के सिपाहियों ने डीसीएम को चालक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया। थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि डीसीएम के कागजात की जांच की जा रही है। उसके चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
--
हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में बोलेरो चालक पर रिपोर्ट दर्ज

अल्हागंज। फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे पर हुल्लापुर चौराहा के पास गुरदासपुर मोड़ के पास सोमवार शाम हुए हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले में पुलिस बोलेरो के चालक से पूछताछ की जा रही है।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर से मृतक की पहचान हरदोई जिले के पचदेवरा थानांतर्गत गांव गजहा निवासी राजीव सिंह (42 वर्ष) के रूप में की। राजीव के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र के गांव अलीगढ़ अपने साढ़ू के यहां जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई बोलेरो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज हुई बाइक के परखचे उड़ गए और उस पर सवार राजीव का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर उसके चालक बरेली के भोजीपुरा थानांतर्गत गांव खजुरिया निवासी सत्येंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार बोलेरो बरेली के एक मेडिकल कॉलेज की बताई जा रही है, जो फर्रुखाबाद से बरेली जा रही थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के भाई रामजीत की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बोलेरो चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
--
कार की टक्कर लगने से युवक घायल

मीरानपुर कटरा। जलालाबाद राज्यमार्ग स्थित खैरपुर चौराहा पर सोमवार रात हादसा हो गया। कार की टक्कर लगने से ग्राम मिल्कीपुर खैरपुर निवासी हसनैन घायल हो गया। परिजनों ने घायल युवक को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार कब्जे में ली और चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
--
वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती घायल

खुटार। अंतिम संस्कार से लौट रहे लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव दीक्षितापुर निवासी प्रेम यादव और उनकी पत्नी कांति देवी किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। दंपती बाइक पर थे।
प्रेम के फूफा खुटार के गांव हरनहाई निवासी बाबूराम यादव की मौत हो गई थी। प्रेम यादव अपनी पत्नी कांति देवी के साथ अपने फूफा के अंतिम संस्कार में शामिल होने बाइक से हरनहाई गांव गए थे। मंगलवार शाम प्रेम यादव अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे।


खुटार-मैलानी रोड पर गांव सलनहा के पास किसी वाहन की चपेट में बाइक आ जाने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाॅक्टर ने प्रेम यादव को राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed