फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A cane harvester was demonstrated at the sugarcane research farm.

Shahjahanpur News: गन्ना शोध प्रक्षेत्र में केन हार्वेस्टर का किया प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
A cane harvester was demonstrated at the sugarcane research farm.
शाहजहांपुर में गन्ना शोध परिषद के प्रक्षेत्र में भ्रमण करते किसान। स्रोत: गन्ना शोध संस्थान
शाहजहांपुर। गन्ना शोध प्रक्षेत्र पर शनिवार को गन्ना कटाई व छिलाई के लिए उन्नत कृषि यंत्र केन हार्वेस्टर का प्रदर्शन किया गया। यंत्रीकृत तकनीक से गन्ना कटाई व छिलाई की प्रक्रिया को किसानाें ने नजदीक से देखा।
विज्ञापन

निदेशक वीके शुक्ला व अपर गन्ना आयुक्त समितियां डॉ. बीबी सिंह ने किसानों को बताया कि गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ाने व लागत कम करने के लिए गन्ना कटाई-छिलाई के लिए मिनी केन हारवेस्टर की व्यवस्था बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन

श्रम की कम उपलब्धता व बढ़ती लागत के दृष्टिगत यह आवश्यक है। इस बीच किसानों व अधिकारियों ने प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें नवीन विकसित उन्नत गन्ना किस्मों काे दिखाया गया। विभिन्न प्रकार की अंत: फसली खेती आलू, गेंदा, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज, सब्जी मटर, मसूर, सरसों, लहसुन को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में मुरादाबाद, लखनऊ, बरेली परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed