फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A brother-in-law and his wife's brother were killed when their motorcycle was hit by a truck in the fog.

Shahjahanpur News: कोहरे में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार जीजा-साले की मौत, अलग-अलग जगहों पर 10 वाहन भिड़े

Mon, 19 Jan 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 19 Jan 2026 01:06 AM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में रविवार को कोहरे के कारण अलग-अलग स्थानों पर दस वाहन टकरा गए। रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर चक भिटारा के पास चार वाहनों की भिड़ंत हो गई। यहां बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। अन्य हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
A brother-in-law and his wife's brother were killed when their motorcycle was hit by a truck in the fog.
ट्रक के नीचे दबी बाइक - फोटो : संवाद

विस्तार

घने कोहरे के कारण शाहजहांपुर जिले में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दस वाहन टकरा गए। रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर चक भिटारा के पास चार वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस बीच ट्रक के पहिये के नीचे फंसने से बाइक चालक महावीर (45) निवासी चकभिटारा और उनके साले हेमनाथ (30) निवासी पालीचक थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य भी घायल हुआ है। तिलहर में रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हुई। पीछे से दो कारें भी टकरा गईं। मीरानपुर कटरा में कंटेनर और पिकअप वाहन के टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


चकभिटारा मोड़ के पास चार वाहन टकराए
रोजा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को सुबह करीब नौ बजे चकभिटारा मोड़ के पास भूसी से भरा ट्रक सीतापुर की ओर मुड़ रहा था। ट्रक डिवाइडर की साइड में पहुंचा। तभी घना कोहरा होने के चलते पीछे से शाहजहांपुर की ओर से आए थ्रेसर से लोड ट्रक भूसी से भरे ट्रक को बचाने में बाइक से टकरा गया। बाइक ट्रक के पिछले पहिए में फंसकर काफी दूर तक घसीटती चली गई। वाहनों की भिड़ंत में ट्रक की टक्कर से एक ऑटो भी खाई में पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में बाइक चालक महावीर की मौत हो गई, जबकि उसके साले हेमनाथ ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए घायल ऑटो चालक विनीत निवासी गांव रतनपुर बरनी थाना उचौलिया जिला लखीमपुर खीरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोजा थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम हाउस पर अधिक रुपये मांगने पर एंबुलेंस चालक पर भड़के लोग
रोजा में चक भिटारा के पास वाहनों के टकराने से बाइक सवार महावीर व उनके साले हेमनाथ की मौत हो गई। उनके शव राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टमॉर्टम हाउस लाए गए। यहां एंबुलेंस के चालक ने एक किलोमीटर दूरी का एक हजार रुपये मांगा तो मृतक के परिजन भड़क उठे। लोगों को भड़कता देख एंबुलेंस चालक नरम पड़ गया। फिर एंबुलेंस चालक ने 500 रुपया लिए। इस हादसे से दो परिवारों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

15 दिन से जीजा के घर रह रहा था हेमनाथ
परिजनों ने बताया कि महावीर और उनके साले हेमनाथ राजमिस्त्री थे। हेमनाथ करीब 15 दिन से अपनी बहन रिंकी देवी व बहनोई महावीर के घर रह रहे थे। जीजा-साले सुबह आठ बजे क्षेत्र के रजऊआ गांव काम करने के लिए बाइक से निकले थे। इस बीच घर से 150-200 मीटर दूरी पर हादसा हो गया। आरोप है कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था।

महावीर ने एक साल पूर्व की थी बेटी की शादी
परिजनों ने बताया कि महावीर ने बड़ी बेटी गीता भारती की शादी उन्होंने पिछले साल ही की थी। बेटी दिव्या, करन, मुनेंद्र व ज्ञानेंद्र अभी नाबालिग हैं। रिंकी देवी पर बच्चों की जिम्मेदारी आ गई है।

एक साल पूर्व हुई थी हेमनाथ के भाई की मौत
परिजनों ने बताया कि हेमनाथ अविवाहित थे। उनके बड़े भाई राजेश की एक साल पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। उनकी मौत से चारों बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है।

 

A brother-in-law and his wife's brother were killed when their motorcycle was hit by a truck in the fog.
तिलहर में हुए हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, पीछे से टकराईं दो कारें
तिलहर क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गुरगिया बहादुरपुर गांव के पास रविवार को सुबह घने कोहरे के दौरान शाहजहांपुर से बरेली जा रही रोडवेज की बस आगे चल रह एक ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद शाहजहांपुर की ओर से आ रहीं दो कारें भी आपस में टकरा गईं। हादसे में बस परिचालक और महिला यात्री समेत तीन लोग घायल हो गए।

बरेली डिपो की रोडवेज बस शाहजहांपुर से सवारियां लेकर बरेली जा रही थी। उस वक्त बस में करीब 30 यात्री थे। सुबह करीब नौ बजे बस गुरगिया बहादुरपुर के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उस समय घना कोहरा होने से ट्रक की रफ्तार धीमी होते ही पीछे से उससे बस टकरा गई। ट्रक से टक्कर होने के बाद बस रुकी, तो पीछे से बरेली की ओर जा रही कारें भी बस से बचने के फेर में आपस में टकरा गईं।

हादसे में बस परिचालक बरेली कैंट क्षेत्र के चौबारी निवासी राहुल, बस पर सवार बरेली के बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला जगतपुर निवासी हिमांशी राठौर और कार पर सवार लखनऊ के दुबग्गा निवासी रवि घायल हो गए। हादसे से हाईवे पर जाम लग जाने से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों की कुछ ही देर में कतारें लग गईं। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा।

पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को वैकल्पिक बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना करके हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक समेत भागे चालक की तलाश कराई जा रही है। 

A brother-in-law and his wife's brother were killed when their motorcycle was hit by a truck in the fog.
कोहरे कारण भिड़े वाहन
कंटेनर की टक्कर से पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल
मीरानपुर कटरा में जलालाबाद हाईवे के खैरपुर चौराहे पर रविवार को सुबह घने कोहरे के दौरान कस्बे की ओर आ रहा कंटेनर यहां से जलालाबाद की ओर जा रही पिकअप से टकरा गया। दोनों वाहनों में आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में पिकअप चला रहे कांट के मोहल्ला तकिया निवासी मोबिन खां गंभीर रूप से घायल हो गए और पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में कंटेनर के चालक प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज क्षेत्र के गांव रामगढ़ निवासी अशोक गिरि को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कंटेनर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed