{"_id":"6a457c4cd7bf681a290190dd","slug":"a-70-seater-private-sleeper-bus-was-running-with-175-passengers-on-board-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177797-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 175 सवारियां लेकर दौड़ रही थी 70 सीटर स्लीपर निजी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 175 सवारियां लेकर दौड़ रही थी 70 सीटर स्लीपर निजी बस
विज्ञापन
पुवायां में डबल डेकर बस की चेकिंग करते पुलिसकर्मी और छत पर बैठे यात्री। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। गोला से दिल्ली जा रही निजी स्लीपर बस में 150 सवारियां अंदर और 25 सवारियां छत पर बैठी मिलीं। बस की क्षमता 70 यात्रियों की थी। पुवायां में पुलिस ने बस की सवारियां गिनवाने के बाद 10 हजार रुपये का चालान किया है।
बुधवार शाम बजे एक निजी बस गोला से सवारियां लेकर दिल्ली के लिए निकली। बस गोला के बाद मैलानी, खुटार थाना क्षेत्रों से होकर गुजरी। बस की छत पर 25 यात्री बैठे थे, लेकिन पुलिस ने कहीं भी बस को रुकवाकर जांच और कार्रवाई की जरूरत नहीं समझी। पुवायां में शाम सात बजे थाना प्रभारी आरके रावत ने सवारियों को छत पर बैठा देख बस को रुकवाया तो अंदर भी क्षमता से अधिक सवारियां मिलीं। गिनती कराई गई तो बस के अंदर और छत पर मिलाकर 175 यात्री बैठे मिले। चालक ने बताया कि बस का परमिट 70 सवारियों का है।
थाना प्रभारी ने छत से सवारियों को उतरवाया और बस का चालान कर दिया। पीछे आ रही एक अन्य निजी बस को भी चेक किया गया तो उसमें 75 यात्री मिले। दूसरी बस का भी चालान किया गया।
विज्ञापन
-- -
समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। चेकिंग अभियान के तहत ओवरलोड के कारण चालान किया गया है। यातायात सुरक्षा के तहत कार्रवाई चलती रहेगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां