फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एबीवीपी ने किया जिला अस्पताल में धरना-प्रदर्शन

एबीवीपी ने किया जिला अस्पताल में धरना-प्रदर्शन

Tue, 24 Jun 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 24 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कमीशन खोरी के विरोध में जमकर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में कमीशन खोरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीएमएस दफ्तर के बाहर बैठकर नारेबाजी की। इस दौरान सीएमएस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की डॉक्टरों से नोकझोंक भी हुई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले को शांत कराया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सीएमएस के नाम ज्ञापन भी दिया।
सोमवार दोपहर करीब 12.30 एबीवीपी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला अस्पताल में घुस आए। सीएमएस के कार्यालय में न बैठे होने पर कार्यकर्ताओं ने सीएमएस दफ्तर के बाहर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आवाज सुनकर तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ की सीएमएस दफ्तर के सामने भीड़ इकट्ठी हो गई। सीएमएस डॉ.एनडी अरोड़ा अवकाश पर होने के कारण डॉॅ.केबी जैन ने सीएमएस दफ्तर पहुंचकर परिषद के कार्यकर्ताओं को बातचीत के लिए बुलाया। बातचीत में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पैथालॉजी और एक्सरे विभाग में अवैध वसूली का आरोप लगाया। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से अस्पताल के बाहर से मंहगी दवाओं के पर्चे दिखाए। इसी बीच एक्सरे विभाग के कर्मचारी को सीएमएस कार्यालय में बुला लिया गया। एक्सरे कर्मचारी से कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया। प्रदर्शन में राजकमल वाजपेयी, शिवम पंडित, गोविंद शर्मा, निश्चय झा, राहुल सिंह, प्रसून त्रिवेदी, रोहित मिश्रा, आकाश तिवारी, अर्जुन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

000
मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में फैली अनियमितताओं को दूर करने को लेकर सीएमएस के नाम ज्ञापन दिया। परिषद ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कुछ कर्मचारी का व्यवहार बहुत निम्न स्तर का है जिसमें सुधार किया जाए। कमीशनखोरी को बंद किया जाए, जिसमें मरीजों से पचास से लेकर सौ रुपये तक लिए जाते हैं। अस्पताल के बाहर से मेडिकल स्टोरों से दवाई लिखनी बंद की जाए। इसके साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और साथ ही समय से न आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इन मरीजों से उगाही करने का आरोप
जलालाबाद के मोहल्ला आजाद नगर में रहने वाली मुन्नी देवी अस्पताल में भर्ती है आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने करीब दो हजार रुपये की दवाई बाहर के मेडिकल स्टोर से मंगवाई। निगोही के बरैंचा गांव के आकाश तिवारी से एक्सरे विभाग में पचास रुपये मांगे गए। वहीं जंगबहादुरगंज के अनुराग तिवारी से खून की जांच के नाम पर पचास रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed