फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भूमि के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

भूमि के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 19 Jun 2014 05:33 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 19 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
एक दर्जन लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- तथ्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा। खेत पर गन्ने की फसल की रखवाली करने गए एक व्यक्ति की जमीन के विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाने पर एक दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना से जुड़े तथ्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड और फारेंसिक टीम की मदद ली गई। देर शाम एसपी ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
गांव मधुपुरी निवासी ओमपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के राजकिशोर, इंद्रजीत, सतेंद्र एवं ओमेंद्र पुत्रगण ओमप्रकाश सिंह के बीच पिछले एक साल से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उसने अपना 12 बीघा खेत राजकिशोर को बंटाई पर दे रखा है। इसमें इस समय गन्ने की फसल खड़ी है। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे उनके परिवार के 40 वर्षीय राजकिशोर अपने छोटे भाई उमेश सिंह के साथ खेत पर पर गायों से गन्ने की फसल की रखवाली करने गए थे कि गांव के इंद्रजीत सिंह अपने 10-12 साथियों के साथ गन्ने की फसल को ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर रहे थे। जब राजकिशोर ने उन लोगों को टोका तो इन लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाने पर इंद्रजीत, सतेंद्र, ओमेंद्र, मुकेश, मुनेंद्र, सतीश चंद्र, नेमपाल, नरेंद्र, अवधेश, अजय, विनय, वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुधवार की सुबह पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्य जुटाने को खोजी कुतिया लूसी एवं फारेंसिक टीम की मदद ली।
विज्ञापन

एएसपी प्रबल प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस से घटना के बावत जानकारी ली। देर शाम एसपी राकेश चंद्र साहू ने घटनास्थल पर जाकर पुलिस को नामजदों की शीघ्र गिरफ्तारी के आदेश दिए। खबर भेजे जाने तक पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनसे पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed