{"_id":"123-95895","slug":"Shahjahanpur-95895-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में जानलेवा हमला और फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में जानलेवा हमला और फायरिंग
Shahjahanpur
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- लापरवाही का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने किया पुलिस का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। पति से विरासत में मिली जमीन की जुताई कराने गई महिला पर परिवार के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए जमकर फायरिंग की। कई घंटे तक उत्पात मचाने के दौरान महिला ने भागकर जान बचाई। सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस के पहुंचने पर गांव के लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस टीम पर घेराव कर लिया। एसओ ने मौके पर पहुंचकर गांव के लोगों को समझाते हुए 16 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद मामला शांत हो सका।
गांव कजरा निवासी मुख्त्यार सिंह की पत्नी हरजीत कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पति की कई माह पूर्व मौत हो चुकी है। पति की जमीन की उसके नाम पर विरासत दर्ज हो गई है। जिसके बाद उसके देवर सुच्चा सिंह ने मुकदमा कर दिया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को वह जमीन की जुताई कराने गई थी। इसी बीच सुच्चा सिंह एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ असलहों से लैस होकर खेत पर आ धमके और खेत जुताई करने का विरोध करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उक्त लोगों ने काफी देर तक फायरिंग की। उसने बमुश्किल मौके से भागकर जान बचाई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक पुलिस के नहीं पहुंचने से गांव के लोगों में रोष पनप गया। पुलिस के पहुंचने पर गांव के लोगों ने घेराव कर लिया। जानकारी पाकर एसओ रजी अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देकर मामला शांत किया। इसके बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने गांव कजरा निवासी सुच्चा सिंह, उसकी पत्नी पलविंदर कौर, गांव कजरी निवासी भाग सिंह, सोनू, बख्शीश सिंह, महेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, गांव जगतपुर निवासी लवजिंदर सिंह, अमरीक सिंह उसकी पत्नी गुरमेज कौर, सुरजीत सिंह सहित 16 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, सुच्चा सिंह ने भी पुलिस को तहरीर देकर हरजीत आदि के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।