{"_id":"123-95310","slug":"Shahjahanpur-95310-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ
Shahjahanpur
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शिविर में बच्चों को दी गई विटामिन ‘ए’ की खुराक, टीकाकरण हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बाल पोषण माह के तहत बुधवार को अजीजगंज में लगे शिविर का डीएम अपर्णा यू ने बच्चों को विटामिन ‘ए’ की खुराक पिलाकर का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार चार से 30 जून तक नौ माह से लेकर पांच वर्ष के बच्चों को विटामिन ‘ए’ खुराक एवं टीकाकरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग के सहयोग से चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण का उद्देश्य पांच वर्ष तक के बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि, रतौंधी से बचाव, कुपोषण से बचाव, नियमित टीकाकरण के दौरान लक्षित बच्चों का आच्छादन, आयोडीन युक्त नमक से प्रयोग के बच्चों में मानसिक विकलांगता को कमी लाना और पांच वर्ष तक के बच्चों मृत्युदर में कमी लाना है। इसके साथ अति कुपोषित बच्चों के चिन्हित करते हुए पोषाहार, का बढ़ावा देना, छह माह के बच्चों को मां का दूध पिलाने एवं पूरक आहार को बढ़ावा देने आदि का कार्य स्वास्थ्य विभाग एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम सीएमओ डॉ.डीके सोनकर, एसीएमओ डॉ.हिमांशु शेखर, डॉ.एसके गर्ग, डॉ.एके सक्सेना, जिला कार्यक्रम अधिकारी रामबेटी, अंकित मिश्रा, शमसीर आलम आदि मौजूद थे।
ब्लाक प्रमुख ने पिलाई
विटामिन ‘ए’ की ड्राप
खुटार। ब्लाक प्रमुख मनोज कुमार त्रिवेदी ने नगर के सरकारी अस्पताल में बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाकर बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ किया। इसके तहत ब्लाक क्षेत्र में नौ माह से पांच वर्ष तक के 15541 बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाई जानी है। इस दौरान आयोडीन नमक के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर अस्पताल के प्रभारी डॉ. नवीन भारती, केएन मिश्रा, सरोजनी देवी, आरके रस्तोगी, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।