{"_id":"123-95134","slug":"Shahjahanpur-95134-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज का आईना हैं पत्रकार : राममूर्ति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज का आईना हैं पत्रकार : राममूर्ति सिंह
Shahjahanpur
Updated Mon, 02 Jun 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हिंदी पत्रकारिता दिवस पर राज्यमंत्री का संबोधन
- अनूप वाजपेयी समेत आठ पत्रकार हुए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के रॉयल पन्ना होटल में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुक्रवार रात को आयोजित किए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना हैं इसलिए उन्हें निष्पक्षता से खबरें लिखनी चाहिए। बोले, लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को खबरों में पारदर्शिता रखना जरूी है।
अतिथियों ने अनूप वाजपेयी, आरिफ सिद्दीकी, कृष्ण मोहन शुक्ला एवं प्रमोद पांडेय को श्रमजीवी पत्रकारिता पुरस्कार प्रदान किया। इन्हें 5100 रुपये का चेक, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही बुद्धदेव शर्मा, अंबुज मिश्रा, एमआई खान और फोटोग्राफर राजेश उर्फ नन्हें को 1100 रुपये का चेक, स्मृति चिन्ह सहित सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डॉ. आफताब अख्तर, कुलदीप दीपक, दयांशकर शर्मा और इरफान ह्यूमन को श्रमजीवी पत्रकार सम्मान दिया गया। इस दौरान मनोज कृष्ण मिश्र, अनुराग मिश्र, इंद्रभान सिंह, आले नवी, राजेश वाजपेई एवं नरेंद्र यादव को सहभागिता पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं यूनियन की ओर से पत्रकारों के बीमा कराने की सराहनीय पहल की सभी ने तारीफ की।
विशिष्ट अतिथि डीएम अर्पणा यू ने कहा कि पत्रकारों पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन उन्हें ईमानदारी से करना चाहिए। इस दौरान सीडीओ डा. रमाशंकर मौर्य एवं नगर पालिका चेयरमैन तनवीर खां ने विचार व्यक्त किए। संचालन कुलदीप दीपक एवं अध्यक्षता सुनील अग्निहोत्री ने की। यूनियन जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार, महामंत्री अमित गुप्ता, कमल सिंह ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया गया। शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती और गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जेल अधीक्षक सोहन लाल गुप्ता, डॉ. सुरेशचंद्र मिश्रा, सरदार शर्मा, अजय अवस्थी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।