{"_id":"123-72999","slug":"Shahjahanpur-72999-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहगुल नदी में डूब कर अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहगुल नदी में डूब कर अधेड़ की मौत
Shahjahanpur
Updated Tue, 20 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
नदी में घुसी भैंस निकालने गया था गंगा
- ग्राम प्रधान ने मृतक आश्रितों के लिए मांगी सहायता
- जांच कर लेखपाल ने रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। सोमवार की सुबह गांव टॉपर में एक अधेड़ की बहगुल नदी में डूबकर मौत हो गई। घर के मुखिया की हुई मौत से घरवालों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी है। ग्राम प्रधान ने मृतक के घरवालों को अहेतुक सहायता देने की मांग प्रशासन से की है।
इस गांव के 42 वर्षीय गंगा सिंह जानवर लेकर खेतों की ओर गया था। सुबह करीब दस बजे एक भैंस के बहगुल नदी में घुस जाने पर वह उसे निकालने नदी में घुसा, परंतु गहराई में चले जाने से वह डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, परंतु सफल न होने पर घरवालों को सूचना दी। इसके बाद तमाम गांव वाले वहां जा पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को ढूंढ निकाला।
गांव वालों के अनुसार मृतक मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। प्रशासन के अनुसार उसकी मौत दैवीय आपदा के तहत नहीं आती है। उधर, ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने मृतक गंगा सिंह की माली हालत को देखते हुए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग प्रशासन से की है। नायब तहसीलदार इरफान उल्ला ने बताया कि अहेतुक सहायता के बजाय मृतक के घरवालों को किसान बीमा दुर्घटना योजना का लाभ दिलाया जाएगा। देर शाम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।