{"_id":"123-72624","slug":"Shahjahanpur-72624-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकैनिक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकैनिक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
Shahjahanpur
Updated Tue, 13 Aug 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के वक्त घर के सभी सदस्य से बाहर
- साढ़े पच्चीस हजार रुपये, जेवर समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मोटर साइकिल मकैनिक की गैरमौजूदगी में चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़ दिया। चोर मकान के अंदर रखे साढ़े पच्चीस हजार रुपये, जेवर, कलर टीवी समेत करीब डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर घटना की तहरीर थाना सदर बाजार पुलिस को दी गई है।
घटना रविवार की रात शहर के मोहल्ला रंगीन चौपाल के पास रहने वाले मोटर साइकिल मकैनिक वसीम के मकान में हुई। वसीम किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गए हुए हैं, जबकि उनका परिवार जामा मस्जिद के पास रहने वाली उनकी बहन के घर गया था। रविवार की रात मकान में ताला पड़ा था। रात में किसी समय चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस आए। गृहस्वामी की गैर मौजूदगी में चोरों ने बड़े ही इत्मिनान के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान में रखी कलर टीवी, गैस सिलेंडर, जेवर और साढ़े पच्चीस हजार रुपये समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चुरा ले गए। सुबह गृहस्वामी की पत्नी घर लौटी तो मकान के दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर सामान भी तितर-बितर पड़ा था और नगदी-जेवर गायब थे। चोरी की जानकारी हो जाने के बाद इसकी तहरीर पुलिस को दे दी गई है।