{"_id":"123-66026","slug":"Shahjahanpur-66026-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी तय होने पर बनाए संबंध, फिर रिश्ता तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी तय होने पर बनाए संबंध, फिर रिश्ता तोड़ा
Shahjahanpur
Updated Thu, 09 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़के पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
- रोक में ले लिए तीन लाख, शादी में मांगी कार और पांच लाख नगद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। युवक ने युवती से शादी का रिश्ता तय किया। फोन पर संपर्क करने के बाद संबंध बना लिए। घरवालों ने भी युवक को रोक के रूप में तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद युवक ने पांच लाख रुपये की मांग की। मांग पूरी न होने पर शादी से इंकार कर दिया। इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी थाना मझिला (हरदोई) के गांव समुदा परुसई निवासी लाल बहादुर के पुत्र विद्या प्रकाश से की थी। 12 नवंबर 2012 को शादी की तारीख तय की गई थी। नवंबर में विद्या प्रकाश ने कहा कि उसके पिता का देहांत हो गया है, इसलिए वह 27 अप्रैल 2013 को तिलक और 21 मई को शादी कर लेगा। इस पर मार्च 2013 में रोक के रूप में युवक को तीन लाख रुपये दे दिए गए। महिला ने बताया कि रिश्ता पक्का होने के बाद युवक ने युवती से फोन पर संपर्क शुरू कर दिया और मिलने भी लगा। आरोप है कि युवक ने युवती से संबंध बना लिए। शादी की तारीख करीब आने पर युवक और उसके घरवालों ने दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग रख दी। न देने पर शादी करने से इंकार कर दिया गया।
सदर पुलिस ने इस मामले में विद्या प्रकाश उर्फ लाला राम के अलावा रामलली, भइया लाल, प्रमोद कुमार, रामपाल और प्रति निवासी समुदा परूसई थाना मझिला (हरदोई), वर्तमान निवासी शाहजहांपुर (हरदोई) के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।