{"_id":"123-65667","slug":"Shahjahanpur-65667-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र गुटों में हुआ समझौता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र गुटों में हुआ समझौता
Shahjahanpur
Updated Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बीते दिवस पॉलीटेक्निक कॉलेज में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हुए बवाल पर दोनों छात्र गुटों ने कोतवाली पुलिस के सामने लिखित समझौता कर दिया। पुलिस ने छात्रों की कार को उनके हवाला कर दिया। बता दें कि गुरुवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर मारपीट और बवाल हुआ। इसमें एक पक्ष की तरफ से एक सिपाही पर भी मारपीट का आरोप लगाया गया था, सूचना पर सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला। पुलिस ने बीते दिवस छात्रों की कार को कब्जे में ले लिया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने छात्रों केभविष्य को लेकर दोनों पक्षों में आपसी समझौता करा दिया। कोतवाल आनंद वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने राजीनामा से समझौता किया है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है।
विज्ञापन