{"_id":"123-65182","slug":"Shahjahanpur-65182-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ाई जाए करार की अवधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ाई जाए करार की अवधि
Shahjahanpur
Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा बिजली कर्मियों का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन
- अधीक्षण अभियंता को दिया ज्ञापन, मांगा लंबित मानदेय
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। पॉवर कारपोरेशन के सब स्टेशनों पर कार्यरत संविदा बिजली कर्मियों ने निविदा के तहत हुए करार की अवधि बढ़ाने और बकाया मानदेय का भुगतान करने में अधिकारियों की दिलचस्पी नहीं देख शुक्रवार को आंदोलन की राह पकड़ ली। उन्होंने विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल एसई हरी प्रकाश गुप्ता से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर नई निविदाएं नियमानुसार खोलने के साथ लंबित मानदेय का भुगतान जल्द कराने की मांग की।
बता दें कि पॉवर कारपोरेशन को संविदा श्रमिक उपलब्ध कराने वाली संस्था विद्युत मजदूर कल्याण समिति इससे पहले भी एसई और एक्सईएन को ज्ञापन देकर 11 माह के लंबित मानदेय की मांग कर चुकी है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दिए जाने पर संविदा मजदूर संगठन के अध्यक्ष अशोक पाल के नेतृत्व में तमाम कर्मचारी बिजलीघरों पर नियमित ड्यूटी छोड़कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय जा धमके। वहां उन्होंने कुछ देर नारेबाजी की और वहीं पर पेड़ के साए तले दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया।
इस मौके पर हुई सभा में मंडल अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने कहा: जब तक बकाया मानदेय का संपूर्ण भुगतान नहीं हो जाता, कार्यरत संविदा कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया जाना मानवीय दृष्टिकोण से उचित नहीं है। अधिकारी मानदेय का भुगतान जल्द कराने के साथ नई निविदाएं स्वीकृत करने मेें भी सभी नियमों का निविदा दाताओं से कड़ाई पालन कराएं। ऐसा करने से संविदा स्टाफ का आर्थिक संकट दूर होगा और नियोक्ता संस्थाओं से अन्याय नहीं होने पाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को दिए गए ज्ञापन में भी इसी तथ्य पर खास जोर देते हुए कहा गया है: जो निविदा दाता आरंभिक शर्तें पूरी नहीं करें, उनकी निविदाओं का दूसरा भाग नहीं खोला जाए। नियम-शर्तों का उल्लंघन करने वाली संस्था को काली सूची में डाल दिया जाना चाहिए जिससे कि भविष्य में उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाए। एसई श्री गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारियों को उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। धरना सभा में संगठन के महामंत्री राजेश कुमार और अन्य कई पदाधिकारियों ने विचार रखे।