फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अवैध संबंधों में युवक की दौड़ाकर हत्या

अवैध संबंधों में युवक की दौड़ाकर हत्या

Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sat, 27 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव
विज्ञापन

- पिता और पुत्र पुलिस हिरासत में
- शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला नेटवर्क
मकसूदापुर (बंडा)। बृहस्पतिवार की रात आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद युवक की गांव के बाहर दौड़ाकर हत्या कर दी गई। उसके शव पर धारदार हथियारों के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। इस मामले में गांव के ही पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
गांव ढका घनश्याम निवासी 30 वर्षीय नन्हेलाल उर्फ हौआ बीती शाम गेहूं गहाई कराने की बात कहकर घर से गया था। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोगों को उसका शव गांव से बाहर गन्ने के खेत में पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना पाकर भाई बाबूराम और मटरूलाल मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शव से थोड़ी ही दूर उसकी चप्पलें भी पड़ी पाई गईं। गांव के लोगों के अनुसार उन्होंने रात में शोर सुना था। वह लोग थोड़ी दूर तक गए भी थे, लेकिन घटनास्थल से थोड़ी ही दूर थ्रेशर चल रहे होने के कारण कुछ सुनाई नहीं दिया और वह लोग वापस लौट आए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हौआ का गांव की ही एक शादीशुदा युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती काफी समय से मायके में ही रह रही थी। लड़की के परिवार के लोगों ने रात में दोनाें को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। पकड़ने की कोशिश हुई तो वह मौके से भाग निकला। युवती के परिवार के लोगों ने उसे दौड़ाकर गन्ने के खेत में गिरा लिया और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी पाकर एएसपी मुनिराज जी, सीओ रविशंकर मिश्रा और खोजी कुतिया लूसी के साथ डॉग स्क्वाइड प्रभारी नीत प्रकाश भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मृतक और आरोपी पक्ष के लोगों से पूछताछ की। मृतक के भाई बाबूराम की ओर से लालाराम और उसके पुत्र धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला पुलिस लालाराम के घर की एक महिला से भी पूछताछ में जुटी है।


मृतक की पत्नी रहने लगी थी देवर के साथ
मृतक बिहार से एक महिला को शादी करके लाया था। पत्नी कुछ दिन साथ रहने के बाद उसके भाई के साथ रहने लगी थी। मृतक काफी अकेला महसूस करता था। इसी बीच उसके गांव की ही एक शादीशुदा युवती से संबंध हो गए।


नन्हेलाल पर भी दर्ज
हैं चार मुकदमे
मृतक नन्हेलाल आपराधिक प्रवृत्ति का था। बंडा थाने में उसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2006 में गांव बिरहना के बुधपाल की हत्या का दर्ज हुआ था। नन्हे को इसमें नामजद कराया गया था। इसी वर्ष उसके खिलाफ धारा 324, 504,506 के तहत दूसरी रिपोर्ट दर्ज की गई। तीसरा मुकदमा पुलिस ने कायम कर उसके खिलाफ गंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। वर्ष 2012 में दाताराम की ओर से उसके खिलाफ धारा 324, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

शर्ट ने खोल दिया
हत्या का राज
- चोरी के विरोध में हत्या हुई, ऐसा दर्शाना चाहते थे आरोपी
- पूछताछ में फंसने पर पुलिस ने आरोपी हिरासत में लिए
अमर उजाला नेटवर्क
मकसूदापुर (बंडा)। नन्हेलाल की हत्या करने वालों ने पूरी प्लानिंग के तहत पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की नजरों से उनका गुनाह नहीं छिप सका। मामूली पूछताछ में ही सारा सच सामने आ गया। दरअसल धर्मेंद्र की शर्ट पुलिस की निगाहों में खटकी और एक ही सवाल ने हत्यारों को बगले झांकने पर मजबूर कर दिया।

नन्हेलाल की हत्या के बाद लालाराम अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ रात में ही थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके घर चोर घुस आए थे। चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने धर्मेंद्र के हाथ पर बांका प्रहार कर घायल कर दिया है। धर्मेंद्र की शर्ट आदि पर खून लगा हुआ था। पुलिस को कहानी पर शक हुआ तो उसकी शर्ट उतरवाकर देखी गई। उसके बाजू पर ब्लेड के काटे जाने जैसे निशान दिखाई दिए। पुलिस के यह पूछने पर कि घटना के समय वह कौन से कपड़े पहने हुए था। धर्मेंद्र ने बताया कि जिन कपड़ों में वह थाने आया है वही पहने था। पुलिस ने उससे सवाल किया कि बांका लगने से बांह में जख्म हो गया, लेकिन शर्ट क्यों नहीं कटी? बस यहीं से पिता-पुत्र की बोलती बंद हो गई। इस सवाल का उनके पास कोई जवाब नहीं था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों को थाने में ही रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed