{"_id":"123-59639","slug":"Shahjahanpur-59639-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म पानी के नाले में फंसी मिली कर्मचारी की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्म पानी के नाले में फंसी मिली कर्मचारी की लाश
Shahjahanpur
Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल में पीएच रिकार्डर के पद पर कार्यरत थे सतीश चंद्र
- पानी में डूबकर हुई कर्मचारी की मौत: कोतवाल
अमर उजाला नेटवर्क
तिलहर। किसान सहकारी चीनी मिल में पीएच रिकार्डर के पद पर कार्यरत सतीश चंद्र गंगवार का शव गर्म पानी निकासी को बने नाले में पड़ा बरामद हुआ है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस ने चीनी मिल कर्मी की नाले के पानी में डूबकर मौत होने की बात कही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
सतीश चंद्र गंगवार (26) चीनी मिल के मैन्यूफैक्चरिंग विभाग में तैनात थे। 24/25 जनवरी की रात दो बजे से दस की शिफ्ट में ड्यूटी करने गए थे। रात में किसी समय सर्वेश चंद्र अचानक लापता हो गए। ड्यूटी पर कर्मचारी के लापता होने की खबर पूरी फैक्ट्री में आग की तरह फैल गई। मिल प्रशासन ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी।
26 जनवरी को ध्वजारोहण के बाद मिल प्रशासन को लापता कर्मी का शव स्प्रे प्वाइंट के पास गर्म पानी के नाले में फंसा होने की सूचना मिली। पुलिस ने मिल कर्मियों के सहयोग सेे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेजा। कर्मचारी की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। घरवालों ने कर्मचारी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सतीश की मौत की पुष्टि पानी में डूबने से हुई है।