फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नहीं रहे छोटे बाबा, शोक में डूबा प्रसाद भवन

नहीं रहे छोटे बाबा, शोक में डूबा प्रसाद भवन

Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 02 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सीने में दर्द की शिकायत के बाद थमीं जयेंद्र प्रसाद की सांसें
विज्ञापन

- अंतिम संस्कार आज होगा
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। जिले के राजनीतिक हलकों में ‘छोटे बाबा’ के नाम से मशहूर कांग्रेस के दिवंगत नेता कुंवर जितेंद्र प्रसाद (बाबा साहब) के अनुज और विधान परिषद सदस्य कुंवर जयेश प्रसाद उर्फ जेसी बाबा के पिता कुंवर जयेंद्र प्रसाद का मंगलवार की शाम अचानक निधन हो गया। वे करीब 72 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर पाते ही प्रसाद भवन में शोकाकुल उमड़ने लगे। कल दो जनवरी को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उम्र के लिहाज से अशक्त और अस्वस्थ होने के बावजूद छोटे बाबा पिछले कुछ दिनों से सामान्य दिनचर्या बिता रहे थे। आज शाम उन्होेंने पत्नी रति प्रसाद से सीने में दर्द होने और सांस लेने में तकलीफ होना बताया। इस पर शहर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनूप अग्रवाल को बुलाया गया। उन्होंने चेक अप करके उनका हार्ट सिंक पाया और आरंभिक उपचार भी किया, लेकिन श्री प्रसाद की हालत बिगड़ती गई और कुछ पल के बाद ही शाम सवा छह बजे उनकी सांसें थम गईं। इस दौरान परिवार में उनकी धर्मपत्नी ही मौजूद थीं। उनके ज्येष्ठ पुत्र बसपा एमएलसी जयेश प्रसाद विदेश यात्रा पर हैं, जबकि मंझले बेटे जीवेश प्रसाद और छोटे बेटे जीनेश प्रसाद क्रमश: दिल्ली और होशियारपुर (पंजाब) में हैं।
विज्ञापन

दुखद सूचना मिलने के बाद तीनों बेटे शाहजहांपुर के लिए चल दिए हैं। रात में किसी समय तक सभी यहां पहुंचेंगे। श्री प्रसाद के भतीजे केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी दिल्ली से देर रात तक यहां पहुंचेंगे। छोटे बाबा के निधन की सूचना जैसे-जैसे लोगों को मिल रही है, लोग प्रसाद भवन पर पहुंच रहे हैं। इस बीच, स्व. प्रसाद के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed