{"_id":"123-57904","slug":"Shahjahanpur-57904-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामिनी के निधन पर काली पट्टी बांध जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामिनी के निधन पर काली पट्टी बांध जताया आक्रोश
Shahjahanpur
Updated Tue, 01 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तमाम संगठनों ने लिया ऐसी घटनाएं रोकने का संकल्प
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। दिल्ली में गैंगरेप के दरिंदों को कड़ी सजा दिलाने और मृतका ‘दामिनी’ की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को भी लोगों ने हवन-पूजन किए और मोमबत्तियां जलाकर उसे श्रद्घांजलि अर्पित की। इसी कड़ी में सोमवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों से जुड़े लोगों ने काली पट्टी बांधकर शांति मार्च निकाला और इस प्रकार की घटनाएं रोकने की शपथ ली।
घंटाघर पर दोपहर रायल क्लब सेंट्रल, रोटरी क्लब, लायंस सेंट्रल, भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब सिटी, जेसीज क्लब, लायंस संगिनी आदि के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला। इनका उत्साह बढ़ाने के लिए पूर्व विधायक कृष्णाराज और पूर्व पालिकाध्यक्ष सरोज गुप्ता भी साथ रहीं। हाथों में तमाम स्लोगन लिखी तख्तियां लिए लोग धीरे-धीरे शहीद उद्यान की ओर बढ़ना शुरू हुए। इस बीच रास्ते से भी बहुत से लोगों ने उनका साथ दिया। शहीद उद्यान के समीप पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानी बसंतलाल खन्ना के नेतृत्व में सभी ने दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें महिलाओं को सुरक्षित रखने और दरिंदगों को कड़ी सजा दिलाने संबंधी ज्ञापन राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को देने का निर्णय लिया गया। मौन जुलूस में किशोर गुप्ता, डॉ. केपी सक्सेना, डॉ. रेशू अग्रवाल, डॉ. अमित वर्मा, पंकज मिश्रा, नीरज गुप्ता, राजीव भारती, मुकेश गुप्ता, सचिन बाथम, डॉ. हेमेंद्र वर्मा, नवनीत आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन कवि डॉ. इंदु अजनबी ने किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। परिषद से जुड़े कार्यकर्ता शहीद उद्यान के समीप एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्णिमा दीक्षित, अजय सुंदर मिश्रा, राहुल दीक्षित, लवली सिंह, पारूल, सत्यजीत, तरुण सिंह, सौरभ शर्मा, सतपाल, साक्षी चिनारिया, नीतू सिंह, शिवानी, अनुजा, नीतू, प्रिया, शैलेंद्री, अंकित गंगवार, रजत शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
लोकदल की सभा में जिलाध्यक्ष सत्यपाल मिश्र, कृष्ण मुरारी, योगेश, सत्येंद्र वर्मा, अनिल मिश्रा, श्याम मुरारी, संतोष कुमारी, कुसुम मिश्रा आदि ने दरिदंगों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। सिटी पब्लिक स्कूल में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य डॉ. रागिनी सिंह, महेंद्रपाल, पारस द्विवेदी, प्रभात गुप्ता, वंदना मिश्रा, शिल्पी, निधि, शिल्पी गुप्ता आदि ने दामिनी के निधन पर शोक जताया।
नहीं मनाएंगे नववर्ष
आदर्श व्यापार मंडल ने दामिनी के निधन पर दुख जताते हुए नया वर्ष का जश्न नहीं मनाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज वाजपेयी ने बताया कि पहली जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे संकट मोचन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।