फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दूसरे दिन महिलाओं ने व्रत रखकर मनाया खरना

दूसरे दिन महिलाओं ने व्रत रखकर मनाया खरना

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्वांचल समुदाय की महिलाओं ने छठ पूजा के दूसरे दिन खरना विधि-विधान से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन उपवास रखकर रात को खीर और घी चुपड़ी रोटी से भगवान का भोग लगाया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

खरना में महिलाएं पूरे दिन उपवास रखकर शाम को व्रत खोलती हैं। दिन में चावल की खीर और देशी घी से चुपड़ी रोटी का भोग भगवान को लगाया जाता है। यही प्रसाद घर के अन्य सदस्य ग्रहण करते हैं। इसकेबाद महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। तीसरे दिन शाम को व्रत में ही डूबते सूर्य की उपासना होती है और सूर्य देव को अर्घ्य देकर महिलाएं परिवार की सुख-शांति, पुत्र प्राप्ति और पति के दीर्घायु की कामना करती हैं। अगले दिन सुबह उगते सूर्य की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने केबाद ही व्रत का पारायण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed