फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एमसीए ने जीता उद्घाटन मुकाबला

एमसीए ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कारगिल शहीद क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

- कैंट मैदान पर नगर विधायक सुरेश खन्ना ने किया का उद्घाटन
- एमसीए-पुलिस इलेविन और मयूर स्पोर्टिंग-केडी राइजर के मध्य मुकाबला आज
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में कैंट मैदान पर कारगिल शहीद क्रिकेट लीग टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला फरीद एमसीए क्लब और केडी राइजर क्लब केेेे मध्य खेला गया। केडी राइजर नेेे पहलेे बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन बनाए, जिसमें विकास ने सर्वाधिक 49 तथा रमन ने 27 रनों का योगदान दिया। प्रतिद्वंदी टीम के दीपू ने तीन और पिंटू ने दोेे विकेट लिए।
विज्ञापन

फरीद एमसीए क्लब ने निर्धारित लक्ष्य आठ विकेट खोकर पूरा कर लिया। यह मुकाबला आकिब ने अंतिम गेंद पर छक्का मारकर जीता। विजेता टीम की ओर से राहुल ने 25 और पिंटू ने 22 रनों का योगदान दिया। राइजर की ओर से केडी और पपिंदर ने दो-दो विकेट लिए। आकिब को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग अर्जुन और पंकज छापू नेे तथा स्कोरिंग मनोज यादव एवं इरफान नेे की। आयोजन मयूर खन्ना ने बताया कि कल 15 नंवबर को एमसीए और पुलिस इलेविन तथा मयूर स्पोर्टिंग और केडी राइजर केमध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed