फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दवा कारोबारियों का प्रदर्शन, जुलूस निकाला

दवा कारोबारियों का प्रदर्शन, जुलूस निकाला

Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 09 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शाहजहंापुर। जिला केमिस्ट एसोसिएशन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिनियम में मेडिकल स्टोर पर फार्मसिस्ट की अनिवार्यता के संबंध में जारी आदेश के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। दवा कारोबारियों ने विरोध स्वरूप सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन

दवा कारोबारी खिरनीबाग स्थित गेस्ट हाउस के सामने एकत्र हुए जहां से जुलूस के रूप में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए फार्मासिस्ट सम्बंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त के जारी फार्मासिस्ट सबंधी जारी आदेश से दवा विक्रेताओं पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा इसका प्रदेश भर में विरोध किया जा रहा है। दवा कारोबारियों के प्रदेश स्तरीय संगठन सीडीएफयू के आह्वान पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में नरेश गुप्ता, विनोद तुली,किशन मोहन, सुलेमान खां, संजय गुप्ता, अरुण पांडेय, गोविंद वर्मा, अशोक सक्सेना, विकास गुप्ता, विमल अरोरा, विशाल गुप्ता, इंद्रजीत नरूला, अनिल सेठी, लक्ष्मण प्रसाद, नवीन गुप्ता, राकेश वर्मा, विजय, बृजेश पांडेय, अभिषेक वर्मा, विनीत सक्सेना, अच्युत शुक्ला, सुशील गुप्ता, सच्चिदानंद, मो. तारिक, राजेश सक्सेना, सुरेंद्र, कलीम आसिफ खां, नासिर, नीरज सिक्का, आलोक गुप्ता आदि संगठन के पदाधिकारी एवं दवा कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed