Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गांधी नगर में छापा मारकर बरामद कीं आठ साड़ियां

गांधी नगर में छापा मारकर बरामद कीं आठ साड़ियां

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को लुभाने को बांटी जानी थीं
विज्ञापन

- कोतवाली में अज्ञात लोगों के लिए मुकदमा दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क
जलालाबाद। वार्ड गांधी नगर में मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से बांटी जा रही साड़ियों की शिकायत मिलने पर उड़नदस्ते ने वहां छापा मारकर एक मकान से आठ साड़ियां बरामद कीं, परंतु बांटने वाले लोग तब तक वहां से खिसक चुके थे। उड़नदस्ता प्रभारी नायब तहसीलदार राजेश चौरसिया ने मकान मालिक द्वारा दिए गए बयान के आधार पर चुनाव चिन्ह रिक्शा पर वोट देने के लिए साड़ियां बांटे जाने का जिक्र करते हुए कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 171 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है।
वार्ड निवासी राकेश गुप्ता के मकान से महिलाओं को साड़ी बांटे जाने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार राजेश चौरसिया ने वहां पुलिस बल केसाथ छापा मारा। इस दौरान वहां आठ साड़ियां बरामद हुईं। श्री चौरसिया द्वारा पूछे जाने पर राकेश की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि कुछ लोग उनके यहां यह कहकर साड़ियां रख गए कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चिन्ह रिक्शा पर वोट देने वालों को साड़ियां दे दें। श्री चौरसिया ने इस महिला के बयान दर्ज करने के बाद साड़ियों को सील करके कोतवाली भिजवा दिया। इसके बाद श्री चौरसिया की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ निर्वाचन के दौरान वोटरों को रिश्वत देने की धारा 171 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन



‘मैंने किसी भी मोहल्ले में वोटरों को प्रभावित करने के लिए कोई चीज नहीं बंटवाई। गांधीनगर में साड़ियां मिलने तथा उनकी ओर से बंटवाए जाने की बात पूरी तरह निराधार है। इलेक्शन में मेरे बढ़ रहे जनाधार को देखकर विरोधियों द्वारा यह साजिश रचकर मुझे बदनाम करने का कोशिश की गई। जांच में सच सामने आ जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनेंद्र गुप्ता, प्रत्याशी चेयरमैन

‘शिकायत मिलने पर वार्ड गांधीनगर में एक मकान पर छापा मारकर आठ साड़ियां बरामद की गईं। गृहस्वामिनी लक्ष्मी देवी के अनुसार यह साड़ियां चुनाव चिन्ह रिक्शा पर वोट देने वालों के लिए दी गयी थीं। महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर इसकी सूचना डीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को भेजी गई है।’
- राजेश चौरसिया, उड़नदस्ता प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed