फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किसानों के आत्महत्या की घटनाओं पर सतर्क रहें

किसानों के आत्महत्या की घटनाओं पर सतर्क रहें

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
- बीडीओ समेत अन्य संबंधित अफसरों को सीडीओ की चेतावनी
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। निर्धनता, ऋणग्रस्तता, राजस्व देयों की सख्ती से वसूली आदि कारणों से गुजरे सालों में प्रदेश केविभिन्न इलाकों में किसानों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं पर जिले में अंकुश लगाने को सीडीओ मुरली मनोहर लाल ने विकास भवन सभागार में विभिन्न ब्लाकों के बीडीओ समेत अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सीडीओ ने इस बावत समय-समय पर जारी शासनादेशों का हवाला देते हुए किसानों की आत्महत्याएं रोकने को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।
सीडीओ श्री लाल ने कहा: खंड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खंड के सभी प्रधानों की ब्लाक मुख्यालय पर जल्द बैठक बुलाकर उनसे यह मालूम कर लें कि कोई किसान भुखमरी, कुपोषण अथवा कर्ज की चपेट में आकर मौत के मुहाने पर तो नहीं है। ऐसी बैठकों की अध्यक्षता संबंधित तहसील के एसडीएम से कराकर बैठक का कार्यवृत्त फोटोग्राफ सहित जिला पंचायत राज अधिकारी अभय कुमार शाही को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

श्री लाल ने कहा: ब्लाक स्तरीय बैठकों में किसानों से जुड़ा कोई चिंतनीय प्रकरण पाए जाने पर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाए कि भुखमरी अथवा कुपोषण के कगार पर आने वाल किसानों/ ग्रामीणों को समुचित सहायता समय से मिल सके। डीपीआरओ शासन द्वारा इस बावत लिए गए निर्णयों से ग्राम प्रधानों को अवगत कराने को सभी क्षेत्र पंचायत प्रमुखों की जिला मुख्यालय पर बैठक बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed