{"_id":"123-106587","slug":"Shahjahanpur-106587-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्मल भारत अभियान की बैठक के दौरान हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्मल भारत अभियान की बैठक के दौरान हंगामा
Shahjahanpur
Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाल विकास विभाग सुपरवाइजर और प्रधानों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। नगर के विकासखंड सभागार में बुधवार को आयोजित निर्मल भारत अभियान की बैठक के दौरान प्रधान और बाल विकास विभाग की महिला कर्मचारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप के चलते जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने बमुश्किल बीच बचाव कर मामला शांत किया। प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी।
ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह ने लोगों से घरों में शौचालय बनवाने की अपील की। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। स्वच्छता से संबंधित जानकारी दिए जाने के दौरान प्रधानों ने आंगनबाड़ी कर्मियों पर पुष्टाहार वितरण में धांधली करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग उठाई तो बैठक में मौजूद सीडीपीओ प्रिया सेठ, सुपरवाइजर प्रीति सोनकर, ऊषा श्रीवास्तव ने कड़ा प्रतिवाद करते हुए प्रधानों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। इससे बैठक में हंगामा मच गया। आरोप प्रत्यारोप के चलते बैठक जमकर विवाद होने पर ब्लाक प्रमुख, एडीओ पंचायत अरविंद शर्मा आदि ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत किया। बैठक में सीएचसी के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. केके वर्मा, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा, वीरेंद्र यादव, शफीउर्रहमान, शहामत खां, कमलेश कुमार, राकेश, रामऔतार, रामभरोसे, रामलखन आदि प्रधान मौजूद रहे।
डीएम से होगी शिकायत
आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रधानों की सही बात का जवाब देने की जरूरत नहीं समझी और हंगामा शुरू कर दिया। सुपरवाइजरों ने प्रधानों से बेहद अभद्र व्यवहार किया है। इससे प्रधानों में रोष है। डीएम से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
- महेंद्रपाल वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ पुवायां
महिलाओं का सम्मान नहीं किया
बैठक स्वच्छता के मुद्दे पर हो रही थी। प्रधान महिलाओं के सम्मान में बड़ी बड़ी बातें कर रहे थे। अचानक उन्होंने आंगनबाड़ी में कार्यरत महिला कर्मियों के प्रति अभद्र बातें शुरू कर दीं। प्रधानों ने ही अभद्रता की शुरूआत की। यह महिलाओं को कैसा सम्मान है। सुपवाइजरों ने प्रधान की बात का उत्तर दिया।
- प्रिया सेठ, सीडीपीओ पुवायां