{"_id":"123-105830","slug":"Shahjahanpur-105830-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव 20 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर उप चुनाव 20 को
Shahjahanpur
Updated Sun, 09 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शनिवार को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत 20 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा।
जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 21 और बीडीसी का एक पद रिक्त है। उप चुनाव के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकेंगे। अगले दिन 13 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 नवंबर को अपरान्ह तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। मतगणना 22 नवंबर को सुबह आठ बजे से संबंधित विकास खंड कार्यालयों में होगी।