फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आज बाजार में नहीं घुस सकेंगे बड़े वाहन

आज बाजार में नहीं घुस सकेंगे बड़े वाहन

Tue, 21 Oct 2014 05:34 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Tue, 21 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
- घंटाघर से पंखी चौराहा व चौक में सुनहरी मजिस्द से चारखंभा तक रहेगा नो व्हीकल जोन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। धनतेरस के लिए खरीददारी के लिए घर से पैदल ही निकलें। पंखी होटल चौराहा से घंटाघर तक और चौक बाजार में सुनहरी मस्जिद से चारखंभा नो व्हीकल जोन रहेगा। बाजार के अंदर जाने वाले मार्गों पर बैरियर लगा दिए जाएंगे। बाजार के अंदर अगर कोई वाहन लेकर घुसने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
बता दें कि पिछले कई सालों से धनतेरस के अवसर पर बाजार में वाहन घुसने की वजह से जाम की स्थिति बन जाती थी। बाजार में वाहन घुसने से लोगों के बीच झगड़ा फसाद तक हो जाता था, लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन ने बाजार के अंदर वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया है। यहां तक कि साइकिल लेकर भी बाजार में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

पंखी होटल के बाद आर्य महिला डिग्री कालेज के सामने और कालीबाड़ी से आने वाले रोड पर बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। वहीं बहादुरगंज में की तरफ आने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। सीओ सिटी राजेश्वर सिंह ने बताया कि लोगों को सुचारू रूप से खरीददारी करने के लिए जो व्यवस्था बनाई गई है उसमें लोगों से सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिलहर में सादा वर्दी में
तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
तिलहर। धनतेरस पर नगर के मुख्य सर्राफा बाजार में चौपहिया वाहनों व बाइक की नो इंट्री रहेगी। धनतेरस पर गड़बड़ी फैलाने, अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों से निपटने के लिये सादा वर्दी में पुलिस कर्मी मुस्तैद रहेंगे।

कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि धनतेरस पर मेले की भीड़ को देखते हुए बहादुरगंज के डा. राजेश वर्मा के निकट चौराहे, बिरियागंज चौकी चौराहे, दातागंज मोड़ व रोडवेज तिराहे से नगर के मुख्य चौराहे बिरियागंज की ओर आने वाले वाहनों पर शाम पांच बजे से रात दस बजे तक रोक रहेगी। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से अपने वाहन बाजार में न लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed