फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   प्रतिबंधित पशुओं का वध करते युवक धरा

प्रतिबंधित पशुओं का वध करते युवक धरा

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
- कुल्हाड़ी और धारदार हथियार बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोजा/रौसर कोठी। गाड़ीपुरा मोहल्ले में प्रतिबंधित पशुओं का वध करते एक युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके पास से वध करने के लिए उपयोग में लाए गए हथियारों को भी बरामद किया गया है। मृत पशु का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना आरसी मिशन के एसएसआई वीके पटेल को जानकारी मिली की थाना क्षेत्र के गाड़ीपुरा मोहल्ले में कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं का वध कर रहे हैं। पटेल ने अपने हमराही साथियों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे वहां छापा मार दिया। मौके पर पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम मुन्ना कुरैशी निवासी गाड़ीपुरा बताया। पुलिस ने मुन्ना के कब्जे से एक कुल्हाड़ी और धारदार हथियार भी बरामद किए हैं और मौके पर प्रतिबंधित पशुओं के शव भी बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक एनडी पाठक ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पहले भी इसी तरह के अपराध में जेल जा चुका है। पशुओं का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके विरुद्घ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिबंधित पशुओं से
भरा ट्रक पकड़ा
खुटार। बृहस्पतिवार को पुलिस ने गोला मार्ग से प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया। इस दौरान पशु तस्कर भाग निकले।
एसओ राजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि गोला मार्ग पर प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक निकलने वाला है। सूचना पर वह दरोगा छेदालाल, सिपाही सुमित कुमार, हरेंद्र, श्यामनरायण के साथ गोला चौकी पर पहुंचे और घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। इस दौरान पशु तस्कर भाग निकले। वाहन में 21 पशु क्रूरतापूर्वक भरे मिले। एक पशु की मौत हो चुकी थी। वाहन को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। पशुओं को लोगों को सुपुर्दगी में दे दिया गया है। वाहन नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed