फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टूटी नाव से रामगंगा पार करने को मजबूर ग्रामीण

टूटी नाव से रामगंगा पार करने को मजबूर ग्रामीण

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
परौर क्षेत्र के गांवों का हाल
विज्ञापन

- शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, फर्रुखाबाद की सीमा पर पड़ता है मंझा घाट
- जनप्रतिनिधियों ने पुल तो दूर, नहीं की एक नाव तक की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
परौर। क्षेत्र की जनता रामगंगा के मंझाघाट पर टूटी नाव से यात्रा करने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों की ओर से पुल तो दूर एक नाव तक की व्यवस्था नहीं की है।
ज्ञात रहे कि परौर क्षेत्र के अधिकतर गांव रामगंगा के किनारे बसे हुए हैं। मंझा घाट पर दूर-दूर से आने वाले लोगों की भीड़ रहती है। क्योंकि यह घाट शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, फर्रुखाबाद की सीमा पर पड़ता है। इस घाट पर चलने वाली नाव इतनी पुरानी है कि कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, जो चुनाव के समय जनता के सुख दुख में साथ रहने का वायदा करते हैं, जनता की एक छोटी सी समस्या भी हल करने में बौने साबित हो रहे हैं। जनता का कहना है कि यदि मंझा घाट पर नाव की व्यवस्था न कराई गई तो किसी भी दिन बड़ी घटना घटित हो सकती है, क्याेंकि क्षेत्र के किसान और विभिन्न स्थानों पर जाने वाले यात्री इसी नाव से रामगंगा पार करते हैं। क्षेत्र के लोग अरसे से इस घाट पर पक्के पुल की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र की जनता अपनी जान की परवाह न करके इस नाव से मजबूरी में यात्रा करती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सत्येंद्र पाल सिंह राजीव सिंह, शीलबाबू गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, उदयवीर सिंह, मोनूसिंह चंदेल, हरिनाथ सिंह आदि ने नाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम जलालाबाद हरीशंकरलाल शुक्ल ने बताया कि यदि कहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र या किसी नदी पर विशेष नाव की आवश्यकता है तो ऐसी परिस्थिति में ग्राम प्रधान की मांग पर नाव उपलब्ध कराई जा सकती है। नाव का संचालन नि:शुल्क रहेगा तथा नाव ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed