फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   96 found employment opportunities to the unemployed

96 बेरोजगारों को मिला रोजगार का अवसर

Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 25 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
96 found employment opportunities to the unemployed
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
सेवायोजन कार्यालय में भर्ती मेला का पहला दिन
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय में देहरादून की सिक्योरिटी कंपनी और लखनऊ की कृषि उत्पाद निर्माता कंपनियों की ओर से शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में दो दिवसीय भर्ती मेला शुरू किया गया। पहले दिन दोनों कंपनियों में 96 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।
देहरादून से आए सिक्योरिटी कौंसिल स्किल्स ऑफ इंडिया लिमिटेड के भर्ती अधिकारी पंकज वाजपेयी ने अपनी टीम के साथ 62 अभ्यर्थियों की शारीरिक माप कराने के बाद उनकी लिखित परीक्षा ली और उसके आधार पर 18 अभ्यर्थियों का सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पद पर चयन किया। इसी क्रम में गोमतीनगर लखनऊ स्थित मेसर्स कोहिनूर एग्रो इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी अभिषेक पांडेय ने 78 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के आधार पर सेल्स डिपार्टमेंट के लिए चयन किया। 
विज्ञापन

खास यह रहा कि भर्ती मेला में पहले दिन तमाम अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए बगैर पहुंच गए। जिला रोजगार सहायता अधिकारी मीता गुप्ता ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि विभागीय कार्यालय की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कराते ही कंपनियों की सूची अभ्यर्थियों की प्रोफाइल पर प्रदर्शित हो जाएगी और इससे मनचाही कंपनी चुनने की सुविधा रहेगी। व्यवस्था में ऑफिस स्टाफ का सहयोग रहा। रोजगार भर्ती मेला शनिवार को भी आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed