{"_id":"68c714217d90191284096038","slug":"95-lakh-rupees-fraud-in-the-name-of-getting-a-job-in-singapore-shahjahanpur-news-c-4-bly1040-725710-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख की ठगी
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव शाहपुर राजा निवासी किरन देवी ने बेटे को सिंगापुर में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े नौ लाख की ठगी में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
किरन ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष पूर्व जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव भावलखेड़ा निवासी विजय गंगवार उसके घर आए। पुत्र सूरज कुमार वर्मा की सिंगापुर में नौकरी दिलाने का उसने लालच दिया। डेढ़ लाख रुपये महीने वेतन मिलने की बात कही। बताया कि उसके पति नहीं है। जीवन का सहारा मात्र एक पुत्र है। इसी कारण वह आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपी ने उन्हें गुरविंदर सिंह उर्फ गप्पू निवासी गौहनिया थाना बंडा जिला शाहजहांपुर से मिलवाया।
विपक्षियों ने छल-कपट करके साढ़े नौ लाख रुपये ले लिए। इसमें साढ़े पांच लाख रुपये विभिन्न खातों के जरिये और चार लाख रुपये नकद लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी उसके पुत्र को आरोपियों ने सिंगापुर का वीजा नहीं दिलाया। पीड़िता ने उनके घर जाकर अपने रुपये मांगे तो आरोपी गाली-गलौज कर जान से मार डालने की धमकी देने लगे। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली थी, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।