फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मालगाड़ी ने घेरी लाइन, त्रिवेणी का बदलना पड़ा प्लेटफार्म

मालगाड़ी ने घेरी लाइन, त्रिवेणी का बदलना पड़ा प्लेटफार्म

Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी ने घेरी लाइन, त्रिवेणी का बदलना पड़ा प्लेटफार्म
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक की लाइन को मालगाड़ी ने घेर लिया। ऐसे में त्रिवेणी एक्सप्रेस को ऐन मौके पर प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव देना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार के सीजन में ट्रेनों के प्लेटफार्म बदलने पर रोक लगाई गई है। स्पष्ट निर्देश है कि ट्रेनों को तय प्लेटफार्म पर ही स्टॉपेज दिया जाए। त्रिवेणी एक्सप्रेस के ठहराव को प्लेटफार्म नंबर एक निर्धारित है। सोमवार को लाइन क्लियर न होने की वजह से प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी को रोक दिया गया। मालगाड़ी करीब एक घंटे तक खड़ी रही। इससे लाइन ब्लॉक रही और त्रिवेणी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर दो पर ठहराव देना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदलने को लेकर सूचना एनाउंसमेंट कराई गई। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed