फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एक साथ उजड़ गया दो बहनों का सुहाग

एक साथ उजड़ गया दो बहनों का सुहाग

Sun, 17 Feb 2019 08:30 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
एक साथ उजड़ गया दो बहनों का सुहाग
शाहजहांपुर/मदनापुर। मदनापुर में चंदौखा गांव के पास हुए हादसे में एक साथ दो बहनों का सुहाग उजड़ गया। घटना की जानकारी परिजनों तक पहुंची तो दोनों परिवार में कोहराम मच गया। जिस किसी ने इस घटना के बारे में सुना उसी के मुंह से यही निकला कि यह बहुत बुरा हुआ।
विज्ञापन

मदनापुर के गांव रजपुरा निवासी 35 वर्षीय सुखवीर सिंह और हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव परसरा मड़ैया निवासी 40 वर्षीय भगवानशरण उर्फ पप्पू सगे साढू़ थे। दोनों लोग रजपुरा से निकलकर बमुश्किल सात किलोमीटर का सफर तय कर पाए थे कि चंदौखा के पास बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में घायल हुए पप्पू ने पहले दम तोड़ा तो सुखवीर ने बरेली जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर ने एक साथ दोनों परिवार को झकझोर दिया। मृतक सुखवीर सिंह के तीन बच्चों में सबसे बड़ी बेटी पांच वर्षीय निहारिका, तीन वर्षीय सोनम और एक वर्ष की निधि है। इन मासूम बच्चों को देख-देखकर पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं सुखवीर सिंह के साढू भगवानशरण उर्फ पप्पू के बच्चों में बड़ी बेटी 20 वर्षीय नेमवती, चार बेटों में सुरजीत 15 वर्षीय, संदीप 13 वर्षीय, कुलदीप 11 वर्षीय और अंकित नौ वर्षीय हैं। पत्नी सुमनदेवी के कंधों पर अकेले इन बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। घटना के बाद से पप्पू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed