{"_id":"5c547b5bbdec220833203c22","slug":"91549040475-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव सड़क पर रख लगाया जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव अगरोली निवासी मुलायम सिंह यादव हत्याकांड में नामजद चार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और पुलिस पर घटना को लेकर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए परिजनों ने नवादा तिराहा पर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दातागंज-फतेहगंज और जैतीपुर रोड पर वाहनों के पहिये थम गए। सीओ ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई, तब परिजन शांत हुए। इस दौरान लोगों को चार घंटे तक जाम से जूझना पड़ा।
मृतक के भाई रामसेवक ने जाम स्थल पर सीओ तिलहर मंगल सिंह रावत से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जैतीपुर पुलिस का रवैया अच्छा नहीं है। पुलिस मामले को रफा-दफा करने की सोच रही है। घटना के तीन दिन बाद भी मृतक के घर कोई पुलिस वाला खैर खबर तक लेने नहीं गया और न ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर दबिशें दी गईं। आरोपियों को लगातार पुलिस वाले शरण देते रहे। रामसेवक ने आरोप लगाया कि पुलिस हमलावरों की मदद में जुटी है। जाम लगाने व धरना देने पर पुलिस वालों ने उल्टा मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। परिजनों ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उसके बाद परिजनों ने एसपी को मौके पर आने के बाद जाम खोलने को कहा। मृतक के परिजन चार घंटे तक रोड जाम किए बैठे रहे। तिलहर एसडीएम मोइन-उल-इस्लाम ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामला शांत किया। सीओ मंगल सिंह रावत ने बताया कि मुख्य आरोपी कुलदीप, रामऔतार, सुरजीत को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद धारा 307 को धारा 302 में तरमीम कर दिया गया है। बाकी एक आरोपी रामकिशन को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सीओ ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कराई, तब परिजन शांत हुए। बता दें कि बुधवार रात 26 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की गांव के ही कुलदीप, सुरजीत, रामकिशन, रामऔतार ने घर लिया और कुल्दीप ने 315 बोर के तमंचे से गोली मार दी। घायल मुलायम ने बृहस्पतिवार सुबह बरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
युवक का पोस्टमार्टम बरेली में ही करवा दिया गया था। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अन्य एक को भी जल्द ही पकड़ा जाएगा।
मोइन-उल-इस्लाम, एसडीएम तिलहर