फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर किया धरना-प्रदर्शन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 19 Jan 2018 10:00 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मुंडन कराकर किया धरना-प्रदर्शन
शाहजहांपुर। ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों ने पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशीय आह्वान पर खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर सिर मुंडाकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार से विभिन्न सुविधाएं देने की मांग की। बाद में कलक्ट्रेट जाकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई सभा के दौरान महासंघ के जिला मंत्री रामसागर सिंह कुशवाहा और जलालाबाद इकाई के पदाधिकारी छैल बिहारी लाल ने प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह से मिले दिशा निर्देशों के तहत सिर के बाल घुटाकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों को आड़े हाथों लिया। सभा की अध्यक्षता करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार छावला ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर सुपरवाइजर और ग्राम पंचायत अधिकारी के तौर पर पदोन्नति देने की मांग पहले भी कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन हर बार आश्वासन देकर बहलाए जाने के विरोध में प्रदेश स्तर पर विरोध की आवाज उठानी पड़ी है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों का पद नाम संशोधित कर पंचायत सेवक किए जाने, बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट भेजने, पे रोल व्यवस्था खत्म करके वेतन मद एक हेड में किए जाने, ग्रेड पे संशोधित कर 1900 रुपये नियत करने आदि मांगों को शामिल किया गया है। धरना प्रदर्शन में सुखलाल यादव, रंजीत सिंह, राकेश कुमार, उमेश चंद्र, त्रिलोक कुशवाहा, मनोरमा, लक्ष्मी देवी, सुरजीत कुमार, जय सिंह, कमलेश यादव, अनीता, नरेंद्र सिंह, अनुज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed