{"_id":"59f9ffb04f1c1baf678b8c24","slug":"91509556144-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन लोगों को मंगलवार रात कलान-परौर रोड पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही तीनों को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
थाना कलान के गांव गांव मलेवा निवासी 25 वर्षीय अखिलेश पुत्र रक्षपाल मंगलवार रात गांव निवासी साथी राजेश और सत्यपाल के साथ बाइक से कलान आया था। रात में करीब 10:30 बजे तीनों लोग बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में परौर रोड पर गांव निमसिया के पास इनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया। बाकी दोनों घायलों का अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। इधर, घायल राजेश और सत्यपाल की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।