{"_id":"5989d5344f1c1b5e788b4780","slug":"91502205236-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन की पैमाइश कराने के डीएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन की पैमाइश कराने के डीएम ने दिए निर्देश
Updated Tue, 08 Aug 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के तालगांव में जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जा कर धमकाने के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना देने के बाद मंगलवार को विधायक रोशनलाल वर्मा दूसरे पक्ष के ग्रामीणों के साथ डीएम नरेंद्र सिंह से मिले। विधायक और उनके साथ मौजूद ग्रामीणों ने डीएम को बताया कि खतौनी मेें उनके नाम दर्ज होने के बावजूद धरना में शामिल मीरा देवी ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस प्रकरण की जांच के लिए एडीएम (प्रशासन) की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर चुके डीएम ने तिलहर के एसडीएम को जमीन की नाप कराने तक यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
विधायक ने डीएम को बताया कि ग्र्राम पंचायत निगोही में गाटा संख्या 974/2 की 0.584 हेक्टेयर जमीन उनकी पत्नी भानुमती, शहर की इंदिरानगर कॉलोेनी निवासी अखिलेश सिंह, निगोही कस्बे के हरीश चंद्र त्रिपाठी, और श्रीकृष्ण त्रिपाठी के नाम खतौनी संख्या 0027 पर दर्ज हैं। इन सभी जमीनों का दाखिल खारिज भी हो चुका है।
हरीश चंद्र त्रिपाठी ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मौके पर उपरोक्त गाटा संख्या की करीब दो बीघा जमीन मीरा देेवी पत्नी रामदुलारे और रामपाल आदि ने बतौर हेकड़ी दबा रखी है। उनके स्वामित्व वाली संबंधित गाटा संख्या पर दर्ज एकड़ जमीन को लेकर किसी न्यायालय में कोई विवाद नहीं है। इसलिए सक्षम अधिकारी से जमीन की नाप कराकर शेष दो बीघा जमीन दिलाई जाए। इसी पत्र के आधार पर डीएम ने तिलहर के एसडीएम को जमीन की पैमाइश कराने और यह प्रक्रिया पूरी होेने तक यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए।