फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   90% of the work is complete... BLOs are busy mapping

Shahjahanpur News: 90 फीसदी कार्य हुआ पूरा... मैपिंग में जुटे बीएलओ

Wed, 03 Dec 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
90% of the work is complete... BLOs are busy mapping
रामनगर कॉलोनी वार्ड नंबर 53 में बीएलओ के साथ अन्य कर्मचारी कार्य करते हुए। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बुधवार तक जनपद में 90 फीसदी कार्य पूरा हो गया। अब बीएलओ मैपिंग के कार्य में जुट गए हैं। प्रशासन से सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उनकी निगरानी कर रहे हैं। 11 दिसंबर तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जनपद में 23 लाख से अधिक मतदाता है। प्रशासन के मुताबिक, बुधवार शाम तक एसआईआर अभियान का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। अभियान में अब तक तीन लाख 84 हजार से अधिक मतदाता एएसडी (अपसेंट, शिफ्ट, डेथ) पाए गए हैं। इनका नाम मतदाता सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

अब भी महिलाओं की डिटेल वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिल पा रही है। इसलिए उनके मायके से सूची मंगवाने में दिक्कत आ रही है। जिन बीएलओ का कार्य पूरा हो चुका है। वे मैपिंग के कार्य में जुट गए हैं। मैपिंग में वर्ष 2025 और वर्ष 2003 सूची का मिलान किया जा रहा है। उसी के आधार ए, बी, सी श्रेणी में फार्म की सूचना भरी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जनपद में बुधवार शाम तक एसआईआर का 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका था। जिन बीएलओ का कार्य अधूरा रह गया है वे फॉर्म को भरने का कार्य कर रहे हैं। बाकी बीएलओ मैपिंग के कार्य में जुट गए हैं।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed