फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   86 percent more purchases from government than private centers

Shahjahanpur News: सरकारी से निजी केंद्रों पर 86 प्रतिशत ज्यादा हो चुकी खरीद

Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
86 percent more purchases from government than private centers
शाहजहांपुर। सरकारी खरीद काफी पिछड़ गई है। जहां सरकारी 14 हजार क्विंटल खरीद हुई है वहीं निजी में यही खरीद 10 लाख के पार पहुंच गए है। ऐसे में सरकारी से निजी खरीद 86 प्रतिशत अधिक हुई है।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल भी सरकारी और निजी खरीद में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। सरकारी क्रय केंद्रों पर सिर्फ 17 प्रतिशत से कम नमी वाला धान ही खरीदा जाता है जबकि प्राइवेट में इससे ज्यादा नमी वाला धान भी खरीद लिया जाता है। ऐसे में ज्यादातर किसान आढ़तों पर ही धान बेच रहे हैं। इसमें किसानों को चार सौ रुपये प्रति क्विंटल तक की चपत भी लग रही है।
विज्ञापन

आढ़तों पर 2183 रुपये में बिकने वाला मोटा धान 1750 और ए ग्रेड वाला धान 2203 की जगह पर 1800 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जिले में पहले 202 धान खरीद केंद्र थे। इनमें से बुधवार को डीएम ने पांच केंद्र निरस्त कर दिए हैं। जबकि 20 नए क्रय केंद्र खोलने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी खरीद को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। खरीद की रफ्तार बढ़ रही है। निष्क्रिय केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई। खरीद नहीं करने पर इनको निरस्त कर दिया जाएगा।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed