{"_id":"66bbc0510371ae440e0c3a76","slug":"85-candidates-out-of-173-got-jobs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-124843-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 173 में 85 अभ्यर्थियों को मिली नाैकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 173 में 85 अभ्यर्थियों को मिली नाैकरी
Wed, 14 Aug 2024 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कांट में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट व रोजगार मेला में प्रतिभाग करते अभ्यर्थी। स
शाहजहांपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय महाविद्यालय कांट में कैंपस प्लेसमेंट व रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें निजी क्षेत्र की दो कंपनियों में रिक्त पदों पर 85 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।
मंगलवार को सुबह दस बजे से अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। कंपनियों के स्टाल पर दस्तावेज जमा करने के साथ अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण किया गया। फिर निजी क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार व लिखित परीक्षा ली। इसके आधार पर 173 अभ्यर्थियों में 85 का चयन कर लिया गया। इनमें एलआईसी ने 38,‚ पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड ने 47 अभ्यर्थियों को चुना। अनुदेशक अरुण कुमार शर्मा तथा कंपनी प्रतिनिधि ने अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउंसलिंग की। इस मौके पर जिला सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी राकेश चंद्र, अशोक कुमार, विश्वमोहन, नवनीत शुक्ला, गोपाल सिंह आदि मौजूद रहे।