फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लेखपालों और केंद्र प्रभारियों से धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश

लेखपालों और केंद्र प्रभारियों से धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश

Fri, 02 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों और केंद्र प्रभारियों से धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश
फोटो-34, तिलहर मंडी स्थल पर धान खरीद का स्थलीय निरीक्षण के दौरान किसानों से वार्ता करते एसडीएम मोइनुल इस्लाम।
विज्ञापन


एसडीएम ने धान खरीद केंद्रों का किया निरीक्षण
30 दिन में मात्र 929 क्विंटल धान की खरीद
लेखपालों और केंद्र प्रभारियों को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। नगर में मंडी समिति में स्थिति पांच सरकारी धान खरीद केंद्रों का एसडीएम मोइन उल इस्लाम ने निरीक्षण करते हुए धान की कम खरीद पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से खरीद में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने लेखपालों को गांव गांव भेज कर किसानों से क्रय केंद्रों पर धान लाए जाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। 30 दिन में तिलहर के सरकारी खरीद केंद्रों पर मात्र 929 क्विंटल धान की खरीद हुई है जो लक्ष्य के हिसाब से ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रही है।
एसडीएम मोइन उल इस्लाम बृहस्पतिवार सुबह मंडी पहुंचे। उन्होंने सभी पांचों धान खरीद केंद्रों पर व्यापक निरीक्षण करते हुए केंद्र प्रभारियों से पूछताछ की। उन्होंने केंद्र पर आने वाले किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि वह अधिक से अधिक धान सरकारी खरीद केंद्रों पर लाएं यदि कुछ धान गीला है तो वह भी ले आएं जिसे फड़ पर सुखा दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि आज एक माह बीत जाने के बाद भी धान मंडी में गीला आ रहा है सरकारी खरीद मानक के अनुरूप धान न आने से धान की सरकारी खरीद बेहद प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मंडी में स्थित आरएससी प्रथम क्रय केंद्र पर 326.60 क्विंटल, आर एफसी द्वितीय केंद्र पर 58.80 क्विंटल, आरएफसी के ब्लॉक स्थित केंद्र पर 172 क्विंटल, एसएफसी केंद्र पर 234.40 क्विंटल और पीसीएफ केंद्र पर 136.80 क्विंटल धान खरीद पाई गई। इस दौरान एरिया मार्केटिंग इंस्पेक्टर एसके श्रीवास्तव, मार्केटिंग इंस्पेक्टर कपिल देव ऋषिवाल, विपणन सहायक राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed