{"_id":"5a8cf5e24f1c1ba1268bb903","slug":"81519187426-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुमुक्षु महोत्सव में बांटे जाएंगे 105 करोड़ के ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुमुक्षु महोत्सव में बांटे जाएंगे 105 करोड़ के ऋण
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुमुक्षु महोत्सव में बांटे जाएंगे 105 करोड़ के ऋण
संस्थागत वित्त, बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना के महानिदेशक भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मुमुक्ष युवा महोत्सव में महानिदेशक संस्थागत वित्त, बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना के महानिदेशक 24 फरवरी को यहां पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह मुमुक्षु भवन में बैंकर्स के साथ बैठक भी करेंगे। महोत्सव में लगभग 105 करोड़ का ऋण भी वितरित किया जाएगा। इसके लिए संयुक्त निदेशक संस्थागत वित्त की ओर से पत्र जारी किया गया है।
संयुक्त निदेशक संस्थागत वित्त प्रमोद कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में उनके द्वारा 25 फरवरी को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण योजना के तहत 50 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 45 करोड़, स्टैंडअप इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत पांच करोड़ और मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योेजना के तहत पांच करोड़ के ऋण बांटे जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 13230 लोगों को, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 50852 लोगों को तथा अटल पेंशन योजना के तहत 10822 लोगों को बीमा का आवरण दिया जाएगा।
मुमुक्षु महोत्सव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन में संस्थागत वित्त, बीमा एवं वाह्य सहायतित परियोजना के महानिदेशक 24 फरवरी को शाम तीन बजे मुमुक्षु महोत्सव में पहुंचेंगे। वह शाम छह बजे मुमुक्षु भवन में बैंकर्स के साथ बैठक करेंगे। अगले दिन यानि 25 फरवरी को महानिदेशक सुबह 10 से अपरान्ह दो बजे तक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाले युवा महोत्सव में सहभागिता करेंगे और इसी दिन शाम तीन बजे इटावा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।