{"_id":"5a6f2b624f1c1ba1268b71be","slug":"81517235042-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने दी सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने दी सीओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू ने दी सीओ दफ्तर धरना प्रदर्शन की चेतावनी
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां। भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर पुलिस से संबंधित किसानों की समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गांव गंगसरा निवासी हरदेई के मकान पर पुवायां पुलिस ने जबरन कब्जा करा दिया है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके अलावा गांव नहिलारो के संतराम का पुवायां स्थित मकान खाली कराने, किसानों का फोन रिसीव नहीं करने पर किसान सहकारी चीनी मिल के जीएम के खिलाफ कार्रवाई किए जाने, गांव गंगसरा में सत्यभान के मकान से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की गई है। चेतावनी दी गई है कि एक फरवरी तक कार्रवाई न होने पर पांच फरवरी से सीओ दफ्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अनिल सिंह यादव, मनोज यादव, जरनैल सिंह, संतोष तिवारी, लक्ष्मण वर्मा, विनोद राठौर, दाताराम, श्रीकृष्ण जाटव, दीप कुमार, नरेंद्र कुमार सहित तमाम किसानों के हस्ताक्षर हैं।