फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cold wave drops temperature

घने कोहरे और शीतलहर से फिर लुढ़का तापमान, धूप से मिली राहत

Sat, 20 Jan 2018 01:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 20 Jan 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
cold wave drops temperature
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
मौसम के तेवर बृहस्पतिवार को भी जन सामान्य पर तने रहे। बुधवार शाम से पूरी रात और सुबह दिन निकलने के घंटों बाद तक घना कोहरा छाए रहने और शीतलहर से रात का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री कम होकर 5.9 डिग्री सेल्सियस रह गया। हालांकि, बाद में धूप निकलने से सर्दी से ठिठुरते लोगों को काफी राहत मिली। अधिकतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन शाम से फिर कोहरा गहराने लगा, जिससे गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार रात में कोहरा के प्रभाव से पिछले 48 घंटे के दौरान तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आ चुकी है।
विज्ञापन

बीते दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से धूप निकलने के बावजूद दिन का तापमान करीब पांच डिग्री कम हो गया था। शाम पांच बजे के बाद से कोहरा गिरने का दौर शुरू हो जाने से सड़कें सुनसान होने लगीं। रात आठ बजे तक कोहरा इतना घना हो गया कि दृश्यता घटकर मुश्किल से दस मीटर रह गई। इस कारण रात नौ बजे तक खुले रहने वाले बाजारों की रौनक गायब होने लगी। ग्राहकों की संख्या घटी तो दुकानों के शटर एक घंटा पहले गिरने लगे और सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

रात में ठंडी हवा से कोहरा इतना घना हो गया कि ओस बनकर टपकने लगा। बृहस्पतिवार को सुबह सर्द हवा के थपेड़ों ने रूई के फाहे जैसे वातावरण में उड़ते कोहरे के साथ घालमेल के साथ इतनी ठिठुरन पैदा कर दी कि लोगों का घरों से निकलना कठिन हो गया। इस कारण रात में थर्मामीटर का पारा लुढ़ककर 5.9 डिग्री सेल्सियस रह गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है पछुआ हवा के असर से रात में बादलों के हट जाने से आसमान साफ हो गया। दिन में निकली धूप से वातावरण मेें फैली वाष्प कोहरा का कहर बनकर जमीन पर उतर आई। मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन मेें मौसम साफ रहने के कारण शुक्रवार को सुबह कोहरा गिरने से तापमान में और गिरावट आने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना दल कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
अपना दल (एस) के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं के साथ ऋषि आश्रम जाकर वहां रह रहे गरीब तब के लोगों समेत अन्य जरूरतमंदों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। आश्रम के महंत मुरारी चैतन्य ने भी कंबल वितरित करने के साथ संगठन के इस प्रयास को ईश्वर की सच्ची सेवा बताया। व्यवस्था में प्रमोद मिश्रा, शहाना बेगम, नीरज वाजपेयी, मौसमी वर्मा, रचना अवस्थी, ओमकार पटेल आदि का सहयोग रहा।

ठंड से गरीब बेहाल, नहीं जल रहे अलाव
मिर्जापुर। कड़ाके की सर्दी में भी तहसील प्रशासन ने गरीब-बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। ठंड से परेशान लोग कूड़ा करकट और पॉलीथिन जलाकर किसी तरह ठंड से बचाव कर रहे हैं। दो दिन से धूप निकलने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बुधवार शाम से छाए घने कोहरे से पारा लुढ़क गया, जिससे लोग कंपकंपा गए। ग्रामीणों ने डीएम से क्षेत्र में अलाव जलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed