{"_id":"59fc5e214f1c1bc1678b8f3b","slug":"81509711393-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने उठाया बाल मेले का लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने उठाया बाल मेले का लुत्फ
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
fair
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चिनौर स्थित होली एंजिल्स स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जहां बच्चों ने खानपान के स्टाल लगाए, वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मनोरंजन भी किया।
बाल मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर रेवरेंट ग्रेगरी ने मेजबान स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर एनी थॉमस के साथ फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेला से जो भी आमदनी होगी, उसका उपयोग जरूरतमंद असहाय लोगों और कैंसर जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों में किया जाएगा। बाल मेला के स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था। बच्चों ने चाऊमीन, मोमोज, आइसक्रीम, गोलगप्पे, फास्टफूड, स्नेक्स, ढोकला, माइक्रोनी, आलू की टिक्की, कन्फैक्शनरी, फैंसी ज्वैलरी, पेट्रीज, फ्रूटी, पेस्टी, कोल्डड्रिंक, पुडिंग, क्रीम रोल, भूलपूरी, पावभाजी, डोसा आदि के स्टाल लगाकर खूब बिक्री की। स्टालों पर बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी व्यंजनों का आनंद लिया। उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि फादर ग्रेगरी ने प्रधानाचार्य सिस्टर एनी और स्टाफ के सदस्यों के साथ मेले का भ्रमण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। व्यवस्था में ऋचा, मोहिनी सिंह, मलिका सायमा खान, हसीब अहमद, अतुल अग्रवाल, नरेंद्र कुमार आदि का योगदान रहा।