फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ढाई घाट मेला स्थल पर सफाई को बनेंगे शौचालय

ढाई घाट मेला स्थल पर सफाई को बनेंगे शौचालय

Wed, 11 Oct 2017 07:47 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
ढाई घाट मेला स्थल पर सफाई को बनेंगे शौचालय
शाहजहांपुर। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के लिए ढाई घाट स्थित गंगा तट पर लगने वाले मेले में सफाई- व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पंचायत की ओर से शौचालय बनाए जाएंगे। जिला पंचायत के सभागार में आयोजित मेला तैयारी संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने मेले में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच-पांच सफाई कर्मियों की टोलियां बनाकर उनकी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसी के साथ शुक्रवार को मेला स्थल का चयन करने का निर्णय किया गया।
विज्ञापन

ढाई घाट में कार्तिक मेला 29 अक्तूबर से छह नवंबर तक प्रस्तावित है। हर साल की तरह इस बार भी मेला में भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाते हुए जिला पंचायत ने जरूरी व्यवस्थाओं की कार्य योजना पहले से तैयार कर ली है। बैठक में मेला की तैयारियों का ब्यौरा देते हुए जिला पंचायत के अभियंता/मेला अधिकारी राजेेश वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र में पुरुषोें लिए 30 और महिलाआें के लिए 20 शौचालय बनाए जा रहे हैं। मेला स्थल पर उपलब्ध कराए गए सफाई संसाधनों का विवरण देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सफाई कार्य को मेला अवधि के लिए 25 सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने डीपीआरओ को पांच-पांच सफाई कर्मियों की टोलियां बनाकर उनकी मेला क्षेत्र में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही मेलाधिकारी को गोताखोरों की व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक से पत्राचार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed