{"_id":"5968ccbf4f1c1b14158b487b","slug":"81500040383-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं के दांतों का हुआ परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं के दांतों का हुआ परीक्षण
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था लायंस क्लब सुगंध की ओर से आकांक्षा हाईस्कूल में वृहद दंत परीक्षण कैंप लगाया गया। इस अवसर पर दंत रोग विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं के दांतों पर परीक्षण कर उन्हें खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी। साथ ही टूथपेस्ट और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित कीं।
कैंप में डॉ. रजत अग्रवाल और डॉ. टीना अग्रवाल ने स्कूल के लगभग 250 छात्र-छात्राओं के दांतों का परीक्षण किया। इस अवसर पर चिकित्सक द्वय ने बच्चों को चाकलेट, फास्टफूड आदि से परहेज रखने की सलाह दी। साथ ही दांतों की भली प्रकार सफाई करने, खासतौर पर सोते समय दांतों की सफाई करने के लिए प्रेरित किया। चिकित्सकों ने अधिक ठंडा पानी भी पीने से बचने की सलाह दी। संस्था की अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने आभार जताया। कैंप में ज्योति शर्मा, अमरजीत बाबा, अल्पना श्रीवास्तव, समिता सक्सेना समेत स्कूल स्टाफ का योगदान रहा। आकांक्षा स्कूल की प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना ने आभार जताया।