फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   77 infected from city to countryside

शहर से लेकर देहात तक 77 संक्रमित

Sun, 19 Jul 2020 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
77 infected from city to countryside
शाहजहांपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमितों का रिकॉर्ड टूट गया। एक ही दिन में 77 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फूल गए। दिनभर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सॉयरन बजाते हुए मरीजों को उनके घर से कोविड अस्पताल पहुंचाती रहीं। प्रशासन इसे लोगों की लापरवाही मान रहा है। खास बात यह है कि मोहल्ला, स्कूल, अस्पताल, कॉलोनी, गांव-कस्बा से चार-चार, पांच-पांच लोग संक्रमित मिले हैं। गदियाना चुंगी में तो 10 लोग लपेटे में आ गए हैं। ऐसे में सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा नजर आने लगा है। शनिवार को कटरा (पहले तिलहर) विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भी कोरोना संक्रमित हो गए। वह बरेली के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और वहीं भर्ती कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र में सैनिक कॉलोनी से एक, रोशनगंज से एक, महमंद जलालनगर से एक, प्रोफेसर कॉलोनी से एक, चूड़ी वाली गली बहादुरगंज से एक, वाईबाग में एक, बृजविहार कॉलोनी में दो, गदियाना चुंगी में दस, ग्रीन वैली कांवेंट में पांच, जानकी आश्रम हुंडालखेल में एक, ओसीएफएस हास्पिटल में पांच, इंदिरानगर में तीन, बाडूजई प्रथम में एक, उस्मान बाग में एक, तारीन गाड़ीपुरा में एक, मोहम्मद जई में एक, तारीन बहादुरगंज में एक, कटियाटोला में एक, फतेहपुर रेती में छह, बक्सरियां में एक, ओसीएफ (फैक्टरी) में पांच, सिद्धिविनायक हास्पिटल डभौरा सिमरा में एक, रंगमहला में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

इसी तरह ग्रामीण अंचलों में तिलहर के कुआंडांडा में एक, तिलहर कस्बा में एक, जलालाबाद के रौलीबौरी में तीन, बढ़ेरा में एक अफ्तियारपुर में एक, आजादनगर में एक, प्रतापनगर में एक, पुवायां के गांधी मोहल्ला में दो, आनंद वाटिका में दो, मदनापुर में एक, खुटार में दो, कांट में एक, रोजा में एक, मीरानपुर कटरा में चार व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed